MS-WORD HOME TAB IN HINDI. होम टेब हिंदी में.

 

Ms Word Home Tab.


Ms Word Home Tab क्या है ?


MS WORD में टेक्स्ट Formatting के लिए किया जाता है, Home Tab के द्वारा किसी भी TEXT को Bold, Italic, Underline, Copy, Paste और Edit करके अच्छी तरीके से Represent कर सकते हैं.


HOME TAB को हम शॉर्टकट की Alt+H बटन प्रेस करके Access करा सकते हैं या MS Office के Ms Word, Ms Excel, Ms Powerpoint, Ms Access में उपलब्ध है. home tab के माध्यम से हम अपने डेटा को Filter, Sorting, फॉर्मेट, डिलीट एवं Conditional Formatting  विकल्पों के माध्यम से बहुत ही अच्छी तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं.

Home Tab

Home Tab के अंदर पांच COMMAND GROUPS है:

1. Clipboard Group
2. Font Group
3. Paragraph Group
4. Styles Group
5. Editing Group

Clipboard Group


HOME TAB के अंदर Clipboard Group सबसे LEFT SIDE होता है। इसमें कुछ प्रमुख Commands जैसे – Cut, Copy, Paste और Format Painter शामिल किये गए है।

CUTइस Command का USE करके आप DOCUMENTS में किसी टेक्स्ट को या पूरे पैराग्राफ को Remove कर सकते है, और उसे डॉक्यूमेंट में दूसरे स्थान पर Paste कर सकते है।

COPY – डॉक्यूमेंट में TEXT को COPY करने के लिए इस COMMAND का उपयोग किया जाता है।

PAST – COPY किये गए टेक्स्ट को डॉक्यूमेंट में किसी भी स्थान पर PASTE करने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल होता है।

FORMAT PAINTER – इस विकल्प की मदद से आप एक टेक्स्ट के FORMAT को दूसरे टेक्स्ट में अप्लाई कर सकते है।

·Clipboard Launcher – यह विकल्प Clipboard Group के निचले दाएं कोने में स्थित होता है। डॉक्यूमेंट में आपके द्वारा Cut और Copy किये गए आइटम यहां स्टोर रहते है।

Font Group


Font Group, में Commands का प्रयोग Text Formatting के लिए किया जाता है। इनके Use से टेक्स्ट के लुक को आकर्षक बना सकते हैं। जिससे Document को पढ़ने में हमको आसानी हो। Font Group Command डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट का Style, Size, टेक्स्ट का Color आदि बदलने की अनुमति प्रदान करता हैं।


FONT TYPE – इसका इस्तेमाल MS Word में फॉण्ट टाइप  को बदलने के लिए किया जाता हैं। EX- के लिए Calibri, Arial, etc.

1. Font Size – इसका उपयोग फॉन्ट के Size को बड़ाने (Increase) और घटाने (Decrease) के लिए किया जाता हैं।

2. INCREASE / DECREASE Font Size – इनका USE भी Text Size को बड़ा और छोटा करने के लिए होता है।

3. BOLD टेक्स्ट को (BOLD) KRNE  के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं।

4. Italic – इसका उपयोग आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को Italic रूप देने के लिए किया जाता हैं। इसका मतलब यह है, कि फ़ॉन्ट की बॉडी आगे की ओर झुकी हुई हैं।

5. Underline –के द्वारा Select किये गए Text को Underline करने के लिए इसका इसका use होता हैं।

6. Strikethrough – यह टेक्स्ट पर खींची हुयी सीधी लाइन होती है। देखने में ऐसा लगता है, मानो टेक्स्ट को काटा गया है। इसका उपयोग यह संकेत देने के लिए किया जाता है., टेक्स्ट को हटा देना चाहिए।

7. Subscript – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट की लाइन के ठीक नीचे बहुत छोटे अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर रासायनिक फार्मूला (H2O) लिखते समय यह विल्कप काम आता है।

8. Superscript – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट की लाइन के ठीक उप्पर बहुत छोटे अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है। Word में मैथमेटिक्स सूत्र (a2+b2) लिखने के लिए इसका उपयोग करते है।

9. TEXT HIGHLIGHT COLORआप इसका उपयोग डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ को COLOR के माध्यम से HIGHLIGHT करने के लिए कर सकते हैं।

10. FONT COLOR – DOCUMENT में टेक्स्ट के कलर को बदलने के लिए इस विकल्प का USE होता है।

11. CLEAR ALL FORMATINGइस COMMAND का उपयोग सेलेक्ट किये गये टेक्स्ट, पैराग्राफ या पुरे डॉक्यूमेंट में APPLY की गयी फॉर्मेटिंग को डिलीट करने के लिए किया जाता हैं।

12. Text Effects and Typography – टेक्स्ट का लुक बदलने के लिए आप इस विकल्प की मदद से उसमें Shadow और Glow जैसे कई सारे Effects अप्लाई कर सकते है।

13. Change Case – यह फ़ंक्शन टेक्स्ट केस को बदलने की अनुमति देता है। इस विकल्प के अंदर तीन मुख्य विकल्प शामिल होते है। जिसमें Sentence case पहला है। इसके उपयोग से आप किसी Sentence के पहले अक्षर को UPPER और अन्य सभी अक्षरों को lowercase कर सकते है। इसके अलावा दो अन्य विकल्प UPPER CASE और lowercase की मदद से टेक्स्ट के सभी Word को बड़ा और छोटा करा सकते है।

Paragraph Group


Paragraph Group:- पूरे डॉक्यूमेंट का लुक बदलने के काम आता है। इसमें मौजूद Paragraph Formatting Commands का प्रयोग करके Document में दी गयी Information को बेहतर तरीके से Set कर सकते है

BULLETS – डॉक्यूमेंट में Bullet Points जोड़ने के लिए इस COMMAND का USE होता है।

·Numbering – इस Command की मदद से आप डॉक्यूमेंट में Numbered List Create कर सकते है।

·Multilevel List – डॉक्यूमेंट की रूपरेखा बनाने के लिए इस विकल्प का उपयोग होता है। यह आपको कई Level वाली List बनाने में मदद करता है।

·Align Left, Center, Right & Justify –इस कमांड का इस्तेमाल डाक्यूमेंट्स में टेक्स्ट को बाएं, बीच में, दाएं और बराबर एक format में करने के लिए होता है

·Line & Paragraph Spacing – टेक्स्ट की Line या Paragraph के बीच रिक्त स्थान की मात्रा को बदलने के लिए इस Command प्रयोग करें।

Decrease Indent – Paragraph को डॉक्यूमेंट के बाएं कोने में ले जाने के लिए इस Command का इस्तेमाल किया जाता है|

·Increase Indent – पैराग्राफ को डॉक्यूमेंट के बाएं तरफ से दूर ले जाने के लिए इस Command का इस्तेमाल करें।

·Sort – इस विलक्प कि मदद से आप लिस्ट में मौजूद टेक्स्ट को Sort कर सकते है। ताकि टेक्स्ट वर्णमाला क्रम (A to Z or Z to A) में दिखाई दे।

·Show/Hide – User द्वारा डॉक्यूमेंट में की गई Formatting जो आमतौर पर छुपी हुई होती है, जैसे रिक्त स्थान, Paragraph Marker, Tab Mark, इत्यादि को दिखाने और छुपाने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल होता है।

·Border – Select किये गए टेक्स्ट या Paragraph के चारों और Border बनाने के लिए, इस Command पर का प्रयोग करें।

·Shading – अगर  डॉक्यूमेंट में किसी Text या Paragraph के बैकग्राउंड में कलर करने के लिए उपयोग करें।

Styles Group


Styles Group, में पहले से तैयार कुछ महत्वपूर्ण Styles शामिल किए है। जो DOCUMENT के लेआउट और डिज़ाइन में बहुत अधिक प्रभाव डालते है। जब आप DOCUMENT में फोर्मेटिंग APPLY करने के लिये इन Styles का USE करते है, तो आप पूरे डॉक्यूमेंट में कई सारे बदलावों को आसानी से एक साथ लागू कर पाते है।

Styles Group:-एक Important Commands जिसमे Heading, Title, Subtitle, No Spacing, Emphasis, Strong, Quote, Book Title, आदि. रहते है।

Editing Group


Editing Group में वह Commands होते है, जिसे यूजर द्वारा टेक्स्ट को Find, Replace और Select करने के लिए USE किया जाता हैं। HOME TAB में यह GROUP सबसे RIGHT CORNER पर मौजुद होता हैं।

·Find – यह Command डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट को Find करने के लिए सुविधा प्रदान करता हैं। इस Command का उपयोग करके आप Word Document के किसी करैक्टर, शब्द, या शब्दों के समूहों को आसानी से खोज पाते हैं।(CTRL+F)

·Replace – यह Command वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी भी खोजे गए टेक्स्ट की जगह दूसरे टेक्स्ट कोें Replace करने की सुविधा प्रदान करता हैं। (CTRL+H)

·Select – इस विकल्प की मदद से आप पुरे डॉक्यूमेंट, किसी ऑब्जेक्ट, या एक जैसी फॉर्मेटिंग वाले टेक्स्ट को सेलेक्ट कर सकते है। (CTRL+A).

आप ये विडियो की सहायता से भी पढ़ सकते है!

मुझे क्लिक करें

Post a Comment

0 Comments