MS WORD INSERT TAB IN HINDI माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मे इन्सर्ट टैब किया है

 

Insert Tab



WORD में Insert Tab पर क्लिक करने पर बहुत सारे टूल्स शो होते है, जिनका प्रयोग डॉक्यूमेंट में कुछ अतिरिक्त चीजें जैसे Table, Picture, Shapes, SmartArt, Chart, Header, Footer, Link, etc. इसका इस्तेमाल इन्सर्ट करने के लिए होता है.


नीचे फोटो में इन्सर्ट टैब का स्क्रीनशॉट देख सकते है।




Insert Tab की Commands

Insert Tab में 10Commands Group होते है। जिसमे  Pages, Tables, Illustration, Add-ins, Media, Links, Comments, Header & Footer, Text और Symbols ग्रुप होते  है।

Pages



उपर फोटो में देख रहे है  कि Pages Group में तीन Commands है। यह सभी Documents पेज से सम्बंधित है। 

Cover Pageइस Commands का उपयोग डॉक्यूमेंट में एक Cover Page Insert करने के लिए कर सकते हैं। इसमें कई सारी Templates भी मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके बेहतर Cover Page डिज़ाइन कर सकते हैं।

Blank Page – इसके इस्तेमाल से Document में एक नया Blank Page Insert किया जाता हैं।

Page Break – इस Command का उपयोग Word Page में  जहाँ पर कर्सर रखा होता हैं, वहां से एक नया पेज Insert कर सकते है.

Tables



टेबल्स कमांड MS-Word में Table Insert करने के लिए किया जाता है। इसमें Table को अलग डिज़ाइन भी दे सकते है।

Illustration



Illustration Group का प्रयोग Document पेज पर Picture, SmartArt, Shapes, Chart, Screenshot, etc. को Insert करने के लिए करते किया जाता है.

Picture – पेज पर Picture Insert करने के लिए इस कमांड  का प्रयोग कर सकते है।

Shapes – इस कमांड का प्रयोग वर्ड डॉक्यूमेंट में एक या उससे जयादा Shapes को जोडने के बाद उसमे टेक्स्ट, बुलेट, नंबरिंग और रंग आदि जोड़ने के लिए कर सकते हैं।

SmartArt – डॉक्यूमेंट में जानकारी को ग्राफिक के जरिये दर्शाने के लिए SmartArt का उपयोग कर सकते हैं।

Chart – डॉक्यूमेंट पेज पर Information को ग्राफ़िक्स के द्वारा प्रदर्शित करने के लिए चार्ट कमांड का प्रयोग करें।

Screenshot – इस विकल्प की मदद से अपने डिवाइस से स्क्रीनशॉट लेकर डॉक्यूमेंट में Insert कर सकते है।

Add-ins


Add-ins Group की मदद से User कुछ अतिरिक्त प्रोग्राम को Word में जोड़ सकते है। उदाहरण के लिये हमने Wikipedia App को Word में जोड़ा। इसके बाद उसमें मौजूद जानकारी कोआसानी से एक्सेस करके डॉक्यूमेंट में इस्तेमाल कर सकते है।

Add-ins का उपयोग करके कई सारे अन्य कमांड और फीचर Word में जोड़े जा सकते है। इस टूल का उपयोग करके यूजर अपने Word की कार्यक्षमता को बड़ा पाते है। इस ग्रुप के अंदर आमतौर पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। 

Get Add-ins – इस विकल्प इस्तेमाल करने से Office Add-ins Store की विंडो ओपन होगी जहाँ Add-ins को सर्च करके उन्हें Word में जोडा जा सकते है।

My Add-ins – यूजर द्वारा पहले से जोड़े गए Add-ins को कमांड पर क्लिक करके एक्सेस कर सकते है।

Media



Media Group में आपको Online Video का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करके किसी भी Online Video को पेज में Insert कर सकते है। उसके URL को कॉपी करके और Insert Video के बॉक्स में कॉपी करना होगा.

Links


Link – Word Documents में किसी वेब पेज या किसी और फाइल को लिंक करने के लिए इस कमांड का प्रयोग किया जाता है।

Bookmark – इस कमांड का उपयोग डॉक्यूमेंट के अंदर Bookmark बनाने के लिए किया जाता है। अगर डॉक्यूमेंट बहुत बड़ा हैपेज के किसी महत्तवपूर्कण वर्ड पर जल्दी से पहुँचना चाहते तो उसका लिंक बनाकर उसे Bookmark बना कर use सकते है।

Cross-reference – यह कमांड एक ही डॉक्यूमेंट पेज के अन्य भागों जैसे शीर्षक, Table या chart से link करने के लिए किया जाता है। ऐसा तब किया जाता है, जब आपको डॉक्यूमेंट में किसी अलग भाग को Reference देना है।

Comments



इस कमांड का प्रयोग किसी भी फोटो या टेक्स्ट पर कमेंट्स लिखने के लिए किया जाता है. 

Header & Footer



Header – यह डॉक्यूमेंट पेज का सबसे ऊपरी भाग होता है। जिसका प्रयोग करके प्रत्येक पेज पर कुछ महत्वपूर्ण  इनफार्मेशन जैसे Title, Date, Page Number, etc. को जोड़ने के लिए कर किया जाता हैं। जो आपके दस्तावेज को प्रोफेसशनल रूप से दिखाता हैं।

Footer – यह डॉक्यूमेंट पेज का सबसे निचला भाग होता हैं। जिसका इस्तेमाल आप डॉक्यूमेंट के प्रत्येक पेज पर Page Number, Date, Copyright, etc. जोड़ने के लिए करते हैं।

Page Number – डॉक्यूमेंट में Page Number Insert करने के लिए इस कमांड का  उपयोग कर सकते है।

Text



Text Box – डॉक्यूमेंट में Text Box जोड़ने के लिये इसका उपयोग किया जाता है। किसी विशेष टेक्स्ट को हाइलाइट करके दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

Quick Parts – डॉक्यूमेंट में प्री-फॉर्मेटटेड टेक्स्ट, ऑटो टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट प्रोपर्टीज, और फील्ड आदि को इन्सर्ट करने के लिए इस कमांड का प्रयोग किया जाता है।

Signature Line – यह कमांड के लास्ट मे Signature Line Insert करने में मदद करता है। इसमें लाइन के नीचे हस्ताक्षरकर्ता का नाम, प्रोफेशन, और ईमेल आईडी आता है। इसके उपर हस्ताक्षरकर्ता अपने डिजिटल हस्ताक्षर कर सकते है और जोड़ सकते है।

WordArt – विभिन्न प्रकार के टेक्स्ट इफेक्ट्स वर्ड पेज में Insert करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है.

Date and Time – पेज में वर्तमान time और Date इन्सर्ट करने के लिए इस कमांड का इस्तेमाल करे।

Object – Word Page में ऑब्जेक्ट जैसे अन्य डॉक्यूमेंट फाइल या एक एक्सेल चार्ट Insert करने के लिए इस कमांड का प्रयोग करें।

Drop Cap – Paragraph के शुरुवात में एक बड़ा कैपिटल लेटर बनाने के लिये Drop Cap का इस्तेमाल कर सकते है।

Symbol



इस ग्रुप में दो Command उपलब्ध हैं।

Equation – इस कमांड का प्रयोग डॉक्यूमेंट पेज पर मैथमेटिकल सूत्र इन्सर्ट करने के लिए कर सकते हैं।

Symbol – यह कमांड आपको डॉक्यूमेंट पेज पर Symbols Insert करने की सुविधा प्रदान करता हैं। इसमें सिंबल का एक ग्रुप होता हैं। आप अपने पसंद के सिंबल का चयन कर सकते हैं।

 

Post a Comment

0 Comments